आप नेता की हत्या के विरोध में मुस्कुराते हुए फोटो सेशन ठीक नहीं

भास्कर न्यूज | जालंधर सिटी में आप नेता लक्की ओबराय की हत्या और फिर दोपहर को कारोबारी दंपत्ति से बैंक के बाहर लूट की घटना के बाद कांग्रेस लीडर पुलिस लाइंस पहुंची। डेलीगेशन ने सीपी धन्नप्रीत कौर के सामने खराब कानून व्यवस्था के मामले में बातचीत की। लेकिन आप नेता की हत्या के विरोध में कांग्रेस के नेताओं का मुस्कुराते हुए फोटो सेशन ठीक नहीं। कांग्रेस के डेलीगेशन की अगुवाई सांसद व पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार जनता की सुरक्षा में फेल हो गई है। इस डेलीगेशन में विधायक परगट सिंह, विधायक बावा हैनरी, विधायक सुखविंदर कोटली, विधायक लाडी शेरोवालिया, जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान राजिंदर बेरी, वैस्ट हलका प्रभारी बीबी सुरिंदर कौर और नकोदर हलका प्रभारी डा. नवजोत दाहिया और लीडरशिप शामिल रही है। सांसद चन्नी ने कहा कि जालंधर का हर शख्स डरा हुआ है। जैसे ही लक्की ओबराय को गोलियां मारने की खबर फैली, शहर के कोने-कोने से लोग उनके घर पहुंचने लगे। इनमें शामिल आप के सीनियर नेता गुरचरण सिंह चन्नी भी शामिल थे। बोले – हम रोजाना की तरह माडल टाउन में गुरुद्वारा साहिब के पीछे स्थित पार्क में सैर कर रहे थे। तभी पटाखों जैसी आवाज आई। फिर देखा की तमाम लोग गुरुद्वारा साहिब की तरफ जा रहे थे। हम भी गए। पता चला कि लक्की को गोलियां मारी गईं हैं। उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया लेकिन जालंधर के युवा बेटे की जान नहीं बची। सीपी धनप्रीत कौर के सामने कानून व्यवस्था का मामला लेकर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का डेलिगेशन।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *