भाजपा के राज्य उप प्रधान अरविंद खन्ना की अगुवाई में भारतीय किसान यूनियन के पूर्व सर्कल प्रधान जरनैल सिंह समेत कई परिवार भाजपा में शामिल हो गए हैं। अरविंद खन्ना ने पार्टी में शामिल हुए परिवारों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वालों को पूरा बनता मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार ने किसानों के साथ किया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है बल्कि आप सरकार पंजाब को आर्थिक कंगाली के मोड़ पर ले आई है। इस मौके भाजपा के जिला प्रधान धरमिंदर सिंह दुल्लट व समूह टीम मौजूद थी।


