प्रदेश सरकार के आदेश के तहत पुलिस अधिकारी राजेश छिब्बर को एसपी हेड क्वार्टर बरनाला तैनात किया गया है। वह बरनाला सिटी पुलिस स्टेशन बरनाला, पुलिस स्टेशन धनौला व जिला बरनाला के अन्य पुलिस स्टेशनों में बतौर थाना प्रभारी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह डीएसपी सिटी बरनाला भी रह चुके हैं। करीब 4 साल बाद उन्हें बरनाला में बतौर अधिकारी तैनात किया गया है। राजेश छिब्बर ने कहा कि वह एक-दो दिन में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लेंगे। जिस तरह से पहले उन्होंने सभी लोगों के काम बिना किसी भेदभाव के किए थे अब भी वह इसी तरह से लोगों के काम करेंगे।


