आम्रपाली एक्सप्रेस में TTE ने यात्री को बेल्ट से पीटा:शराब के नशे में महिला से की बदतमीजी; कानपुर से टुंडला के बीच की घटना

अमृतसर से कटिहार जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस में कानपुर-टुंडला के बीच TTE और अटेंडेंट ने यात्री की जमकर पिटाई कर दी। थर्ड डिग्री टॉर्चर किया। गाली-गलौज देते हुए यात्री को ट्रेन से बाहर फेंकने की भी धमकी दी। ट्रेन में काफी देर तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस मामले का वीडियो सामने आया है। जिसमें कोच अटेंडेंट, यात्री को बेल्ट से पीटता दिख रहा है। वहीं TTE यात्री पर लात-घूसे बरसा रहा है। मामले में शिकायत के बाद RPF टुंडला ने यात्री शेख मुजबिल को हिरासत में ले लिया। वहीं, रेलवे ने TTE राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया है। घटना की दो तस्वीरें देखिए… यात्री की शिकायत पर हुआ एक्शन
कोच में मौजूद लोगों के मुताबिक, यात्री शराब के नशे में था। वह ट्रेन में ही उल्टी कर रहा था। उसने बोगी में ही यूरिन भी कर दिया था। कोच में सफर कर रहे पैसेंजर सत्येंद्र ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया और शिकायत की। इसके बाद RPF, GRP और पुलिस के अधिकारी सक्रिय हुए। शराब के नशे में TTE को जड़े थप्पड़
टुंडला के RPF इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि यात्री शेख मुजबिल शराब के नशे में धुत था। मौके पर TTE राजेश कुमार ने यात्री से टिकट मांगा, तो वह गुस्सा गया। यात्री टिकट दिखाने के बजाय बहस करने लगा। उसने TTE को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद ही मारपीट हुई थी। वहीं, उत्तर रेलवे के सीनियर DCM कुलदीप तिवारी ने कहा- यात्री ने महिला के साथ भी अभद्रता की थी। इसकी भी शिकायत मिली। मौके पर पहुंचे TTE और अटेंडेंट ने महिला यात्रियों को सुरक्षित आश्वस्त कराने के लिए पूछताछ की। लेकिन यात्री ने नशे में गाली-गलौज शुरू कर दी। इस मामले का एक वीडियो एक्स पर पोस्ट किया गया है। इसमें TTE यात्री को पीटते हुए दिख रहा है। अटेंडेंट भी पिटाई कर रहा है। इस दौरान गाली-गलौज भी की जा रही है। यात्री बोले- अटेंडेंट ने पिलाई शराब
RPF के मुताबिक, आरोपी शेख मुजिबुल सऊदी से लौटा था। वह दिल्ली से ट्रेन में बैठा और अपने घर बिहार जा रहा था। यात्री सत्येंद्र ने बताया कि सऊदी से व्यक्ति कमाकर आया था और वह एसी थर्ड कोच में सफर कर रहा था। उनका दावा है कि अगल-बगल के कोच अटेंडेंट ने ही यात्री को शराब पिलाई थी। मारपीट के बाद कोच अटेंडेंट मौके से भाग गया। RPF टुंडला इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया- TTE और यात्री के बीच में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। पहले यात्री ने TTE को मारा, जिसके बाद अटेंडेंट और TTE ने पैसेंजर को पीट दिया। TTE का नाम राजेश कुमार है। जोकि लखनऊ मंडल नार्दन रेलवे से है। यात्री का नाम शेख मुजिबुल है। वहीं, अटेंडेंट का नाम विक्रम है, जो मौके से भाग गया था। दोनों को हिरासत में लिया गया
आम्रपाली एक्सप्रेस (15708) M2 (3rd AC) में हुई मारपीट के बाद RPF और GRP ने TTE और यात्री को हिरासत में ले लिया। RPF का कहना है कि रात में ट्रेन से उतारते समय यात्री नशे में धुत था। उससे अब पूछताछ की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद लोग रेलवे कर्मचारियों और अधिकारियों को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ———————————— यह भी पढ़ें एक साल में 2 अरब से अधिक की ठगी:चोरी हुए मोबाइल से खाली हो रहा अकाउंट; कंबोडिया के साइबर ठगों ने बदला ट्रेंड यूपी में साइबर ठगों के 20 संगठित गिरोह सक्रिय हैं। जो हर छह महीने में ट्रेंड बदलकर ठगी कर रहे हैं। इसमें शेयर मार्केट, डिजिटल अरेस्ट, सेक्सटॉर्शन और घर बैठे रुपए कमाने की स्कीम कॉमन है। आजकल साइबर ठग सिम स्वैप से भी ठगी कर रहे हैं। यह उनका नया ट्रेंड है। इसमें यह लोग लोगों के मोबाइल फोन चुराकर 24 घंटे के अंदर उस नंबर से जुड़े खाते को खाली कर दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *