आयकर का छापा : अबतक 5 करोड़ नगद बरामद

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) का कच्चे कागजात पर कर चोरी मामले में रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद में बाबा राइस मिल ग्रुप और चावल कारोबार के बड़े आढ़तियों के 42 ठिकानों पर रविवार देर रात तक छापेमारी जारी रही। अब हुई छापेमारी के दौरान इन ठिकानों से आयकर की टीम को 5 करोड़ नगद मिले है। उक्त राशि के स्रोत की जानकारी ये लोग आयकर विभाग को नहीं दे सके है। आयकर की टीम इनके ठिकानों से नगद के अलावा बड़ी मात्रा में ज्वेलरी, कई फैक्ट्री व गोडाउन पकड़े है जिसकी जानकारी इनके द्वारा आयकर के रिटर्न में नहीं दिखा कर करोड़ों में कर की चोरी की गई है। आयकर को छापेमारी में इनके ठिकानों से जो फैक्ट्री व गोडाउन की जानकारी मिली है उसका मूल्यांकन कराया जा रहा है। आयकर विभाग की कार्रवाई में अनएकाउंटेड लेन-देन का मामला पकड़े जाने के बाद इनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। नियमों के तहत अब न केवल अघोषित आय पर टैक्स वसूला जाएगा, बल्कि भारी पेनाल्टी की भी कार्रवाई की जाएगी। इन जगहों पर जारी रही छानबीन रांची के नगड़ी स्थित बाबा राइस मिल, हरमू स्थित कार्यालय, कांके रोड स्थित कंपनी संचालक मनीष साहू के आवास, बरियातू रातू रोड स्थित प्रोपराइटर योगेश साहू के आवास, जमशेदपुर के सर्किट हाउस क्षेत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज चौधरी के आवास, बिहार के गयाजी में धान के थोक कारोबारी राजेश साव, गौरीशंकर गुप्ता के आवास व गोदाम, औरंगाबाद में बाबा राइस मिल, सीता राइस मिल के परिसर, बाबा एग्रो फूड और बाबा फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े एस मोहंती, राज कुमार लाखोटिया, संचिता जायसवाल, मनीष कुमार, राखी साहू, एकता साहू, अमित कुमार और ज्ञान प्रकाश साहू के आवास व कार्यालयों पर आयकर की टीम की छानबीन जारी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *