आयल पाम की खेती से किसानों को बड़ी राहत:छत्तीसगढ़ में प्रति हेक्टेयर 3 लाख तक कमाई, केंद्र-राज्य सरकार दे रही 2 लाख का अनुदान

छत्तीसगढ़ में किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल पाम योजना शुरू की है। राजनांदगांव उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक आरके शर्मा के अनुसार, यह योजना 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले किसानों के लिए विशेष लाभदायक है। योजना के तहत टेनेरा किस्म के पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रति हेक्टेयर 143 पौधे 9×9 की दूरी पर लगाए जाएंगे। रोपण की कुल लागत प्रति हेक्टेयर 3.90 से 4 लाख रुपए है, जिसमें फेंसिंग, बोरवेल, पौधारोपण और रखरखाव शामिल हैं। 1 लाख रुपए का अनुदान सरकारी सहायता के रूप में केंद्र सरकार 1 लाख रुपए और राज्य सरकार भी लगभग 1 लाख रुपए का अनुदान दे रही है। शेष राशि के लिए बैंक ऋण की सुविधा उपलब्ध है। प्रति हेक्टेयर 15 से 20 टन उत्पादन की संभावना है, जिससे किसान 2.5 से 3 लाख रुपए प्रति वर्ष कमा सकते हैं। यह आय 25-30 वर्षों तक मिलती रहेगी। इन जिलों में योजना लागू छत्तीसगढ़ के 19 जिलों में यह योजना लागू की गई है, जिनमें जगदलपुर, कोंडागांव, कांकेर, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, महासमुंद, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, बेमेतरा, जसपुर, सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर और राजनांदगांव शामिल हैं। किसान इस योजना में शामिल होने के लिए अपने भूमि के खसरा नंबर के साथ स्थानीय उद्यानिकी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। योजना का संचालन संचालनालय उद्यानिकी और परिक्षेत्र वानिकी छत्तीसगढ़ की ओर से किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *