भीलवाड़ा | राजसमंद नगर परिषद आयुक्त के साथ हुई अभद्रता के संबंध में दोषियों पर कार्रवाई करने के लिए राजस्थान नगर पालिका प्रशासनिक सेवा एवं राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फैडरेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। आयुक्त हेमाराम चौधरी ने बताया कि राजसमंद आयुक्त के साथ किसी व्यक्ति द्वारा अभद्रता की गई। जिससे नगर पालिका सेवा के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों में रोष है। इस अवसर पर आयुक्त हेमाराम चौधरी, अधिशासी अधिकारी प्रकाश साहू, राघव मीणा, तेजभान सिंह आदि मौजूद रहे।


