आयुर्वेद दिवस पर मनेंद्रगढ़ में विशेष आयोजन:रन फॉर आयुर्वेद में हर उम्र के लोगों ने लिया हिस्सा, योग प्रदर्शन भी हुआ

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में आयुष विभाग ने 10वें आयुर्वेद दिवस पर ‘रन फॉर आयुर्वेद’ का आयोजन किया। दौड़ गांधी चौक से शुरू होकर सरस्वती शिशु मंदिर तक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर सीनियर नागरिकों तक सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। एमसीबी जिले की नोडल अधिकारी डॉ. पूर्णिमा सिंह ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के महत्व से परिचित कराना था। डॉ. सिंह ने बताया कि आयुर्वेद केवल बीमारियों का इलाज ही नहीं करता। यह स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, योग और प्राकृतिक चिकित्सा पर भी जोर देता है। अलग-अलग योगासनों का प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पढ़ा गया। योग साधकों ने अलग-अलग योगासनों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने ‘आयुर्वेद है हमारी धरोहर, स्वस्थ जीवन की मजबूत डगर’ का नारा लगाया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, एमसीबी योग समिति के सदस्य और आयुष विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *