बिलासपुर और बस्तर में भारी बारिश संभव

प्रदेश के उत्तरी हिस्से में सरगुजा-बिलासपुर और दक्षिणी क्षेत्र में बस्तर संभाग में मंगलवार से भारी बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होगी। मध्य छत्तीसगढ़ सहित शेष स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी। बारिश की यह स्थिति 23 से 27 सितंबर तक बनी रहेगी। राजधानी रायपुर में भी इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे प्रदेश में समुद्र से नमी वाली हवा आएगी। 25 सितंबर से एक नया सिस्टम बन रहा है। 27 सितंबर से सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटों को पार करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *