कवर्धा| प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत निजी अस्पतालों के लंबित क्लेम दावों के भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयास से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रावधानित राशि में से 375 करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। वित्त विभाग ने विमुक्ति आदेश जारी किया है।


