भास्कर न्यूज | राजनांदगांव नीरज वाजपेयी इंटरनेशनल स्कूल के दसवीं की सीबीएसई परीक्षा में आयुष सिंह ने 76.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है। लेबर कॉलोनी निवासी सपना-जितेंद्र सिंह राजपूत के पुत्र आयुष सिंह शुरू से मेधावी छात्र रहे हैं। उनकी सफलता पर दादा जय नारायण सिंह ने खुशी जाहिर की है। वहीं जेएलएम गायत्री विद्या पीठ स्कूल सीबीएसई गणित विषय के छात्र आदित्य कुमार साहू ने 12वीं की परीक्षा 89 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण हुए। उनके परिजनों ने खुशी जताई है। साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


