समाजों ने लखमा की रिहाई व मामले की जांच की मांग की

सुकमा| बस्तर के मूल सर्व आदिवासी समाज ने बुधवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर सुकमा को सौंपते हुए पूर्व मंत्री कवासी लखमा की रिहाई व निष्पक्ष जांच की मांग की है। आदिवासी समाज ने प्रदेश सरकार पर राजनीतिक द्वेष से ईडी व ईओडब्ल्यू का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कोया समाज के जिलाध्यक्ष वेको हुंगा के नेतृत्व में माहरा समाज, यादव समाज, कुम्हार समाज, धुरवा समाज, धाकड़ समाज, कलार समाज, लोहार समाज, बंजारा समाज, मंगल समाज, सोनी समाज, पनारा समाज, सुंडी समाज, दोरला समाज व हल्बा समाज के अध्यक्ष व प्रतिनिधि मौजूद रहे। कहा कि लखमा ने बस्तर की सेवा की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *