आयोग ने लोकल बॉडीज को भेजा विजेता पार्षदों का गजट रिजल्ट

भास्कर न्यूज | अमृतसर 21 जनवरी को हुए नगर निगम चुनाव और इससे पहले नगर पंचायत, नगर कौंसिल के विजेता उम्मीदवारों का गजट रिजल्ट नोटिफिकेशन स्टेट इलेक्शन कमीशन ने लोकल बॉडी डायरेक्टर को भेज दिया है। फिलहाल अब हाउस गठन का रास्ता साफ हो गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि नगर को जल्द मेयर मिल जाएगा और जनता को मुश्किलों से राहत मिलेगी। 3 जनवरी को भेजे गजट रिजल्ट नोटिफिकेशन में कमीशन ने म्यूनिसिपल कौंसिल मजीठा, नगर पंचायत बाबा बकाला, रइया, राजासांसी और अजनाला के अलावा अमृतसर के पांचों विधान सभा हलकों के सभी विजेता 85 उम्मीदवारों को इसमें शामिल किया गया है। गौर हो कि इसमें से काफी रिपोर्ट पहले भी भेजी गई थी लेकिन कुछ रह गई थी और आज उन सभी को कंपाइल करके इकट्ठे सबमिट किया गया है। कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार और नेता प्रतिपक्ष रहे राज कंवलप्रीत सिंह लक्की का कहना है कि इससे हाउस गठन का रास्ता साफ हो गया। अब सरकार को नोटिफिकेशन देर-सवेर जारी ही करना पड़ेगा। गौर हो कि चुनाव होने के बाद नोटिफिकेशन न होने से हाउस गठन नहीं हो रहा था तो दूसरी तरफ 41 सीटें जीतने वाली कांग्रेस में ही दो घड़े अपने-अपने मेयर के लिए जोड़तोड़ लगा रहे थे, तो वहीं दूसरी 24 सीटों वाली आम आदमी पार्टी भी 8 आजाद विजेताओं के साथ कांग्रेस में भी सेंधमारी की जुगाड़ कर ही थी। इन हालातों के चलते स्थिति असमंजस वाली बनी हुई थी। खैर, अब इंतजार की घड़ियां खत्म होंगी और दो साल बाद फिर हाउस पहले की तरफ से कार्यरूप में आ जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *