पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिजारी वाजपेयी की 100वीं जन्मशती पर ग्वालियर गौरव दिवस के उपलक्ष्य में एलएनआईपीई में तीन दिवसीय फ्री हेल्थ कैंप लगाया गया है। कैंप के दूसरे दिन एम्स भोपाल के डॉक्टर्स को दिखाने के लिए 7650 मरीज आए। इनमें 43% मरीज हड्डी, किडनी और हार्ट संबंधी बीमारी से परेशान है। तीन दिवसीय शिविर में कुल 42 हजार मरीजों ने पंजीयन कराया है। इनमें से दो दिन में 21 हजार 500 मरीजों का इलाज हो चुका है। इस शिविर को सांसद भारत सिंह कुशवाह की पहल पर एम्स भोपाल,जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व निगम के सहयोग से लगाया गया है। शिविर का समापन 27 दिसंबर को होगा। गुरुवार को विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर एलएनआईपीई में पहुंचे। साथ ही मरीजों का हाल जाना। इस दौरान सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व मंत्री इमरती देवी,भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, निगम सभापति मनोज सिंह तोमर आदि मौजूद रहे। गंभीर मरीजों की एम्स में इलाज के लिए बनी आईडी
एम्स के सहयोग से इस शिविर में मौके पर ही मरीजों का इलाज तो किया ही जा रहा है। साथ ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की मेडिकल आईडी भी तैयार की गई हैं। जिन मरीजों का शिविर में ऑपरेशन व इलाज संभव नहीं हुआ है, उनका इलाज इस आईडी के माध्यम से एम्स भोपाल में किया जाएगा। आईडी होने से मरीजों को एम्स में इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शिविर में हर तरह की जांच की है फ्री सुविधा सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि इस शिविर में सभी तरह की जांच की सुविधा मौजूद है। जांच के लिए 6 अल्ट्रासाउंड मशीन, 2 ईको मशीन,4 ईसीजी मशीन के साथ-साथ फारब्रोस्केन, एंडोस्कोपी, कोलोनोस्कोपी साथ-साथ सभी तरह की पैथोलॉजी की जांच की सुविधा यहां मौजूद है। एक्सरे के लिए मरीजों को जिला अस्पताल निशुल्क भेजकर जांच कराई जा रही है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के लिए 30 काउंटर बनाए गए हैं। मरीजों को नि:शुल्क भोजन दिया जा रहा है।
मरीज बोले- शिविर से मिला फायदा 78 मरीज भोपाल रैफर किए… शिविर में हृदय संबंधी परेशानी के 40, किडनी संबंधी परेशानी के 20 और पेट संबंधी परेशानी के 18 मरीजों को एम्स भोपाल आने के लिए रैफर करने का पर्चा बनाकर दिया है। इन गंभीर मरीजों का भोपाल में फ्री इलाज होगा।


