आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला:विनय चौबे की पत्नी के संस्थान पर एसीबी के छापे, दस्तावेज जब्त

आय से अधिक संपत्ति मामले में एसीबी ने गुरुवार को ​निलंबित आईएएस विनय चौबे की प|ी स्वप्ना संचिता द्वारा संचालित ब्रह्मास्त्र एजुकेशन प्रा. लि. के ऑफिस में छापेमारी की। यह संस्थान स्वप्ना और उनके भाई शिपिज त्रिवेदी के नियं​त्रण में है। एसीबी की टीम सुबह मेन रोड स्थित जोखीराम चैंबर्स के तीसरे तल्ले पर स्थित ऑफिस में पहुंची। वहां कर्मचारियों से पूछताछ की। दसतावेजों को खंगाला। कई दस्तावेजों को जब्त कर लिया। एसीबी को सूचना मिली है कि संस्थान में करीब सवा तीन करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। यह विनय चौबे का कालाधन हो सकता है। जांच एजेंसी ने 24 नवंबर 2025 को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के ​मामले में विनय चौबे, स्वप्ना संचिता, विनय के ससुर एसएन त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, सलहज प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और विनय सिंह की प|ी स्निग्धा सिंह के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी।-शेष पेज 13

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *