जालंधर | भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी की राज्य कमेटी की बैठक में पार्टी के महासचिव कामरेड मंगत राम पासला ने केंद्र सरकार और सांप्रदायिक ताकतों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सूफी फकीर बाबा बुल्लेशाह की दरगाह की बेअदबी और समुदायों के बीच पैदा की जा रही दूरियां यह साबित करती हैं कि कुछ ताकतें देश की साझा संस्कृति और भाईचारे को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि नफरत भरे बयानों से देश में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। पासला ने घोषणा की कि शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मेलन किया जाएगा। पार्टी के सूबा सचिव परगट सिंह ने पंजाब के वर्तमान हालातों पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के साथ किए जा रहे भेदभाव और राज्य के लंबित मसलों के समाधान के लिए 26 फरवरी को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 12 फरवरी को हड़ताल की जाएगी।


