बेअंत कौर कालड़ा के निमित्त अंतिम अरदास मॉडल टाउन में आज

जालंधर| एमएस फार्म एंड रिसॉर्ट्स और एमएस लैंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक गुरसेवक सिंह कालड़ा और अमरजोत सिंह कालड़ा की माता बेअंत कौर कालड़ा का 27 जनवरी को निधन हो गया था। वे कुछ समय से अस्वस्थ थीं। समाज के कमजोर वर्ग की मदद के लिए वह हमेशा आगे आईं। यही शिक्षा उन्होंने अपने पूरे परिवार को दी। उनकी आत्मिक शांति के लिए बस्ती पीरदाद रोड स्थित एमएस फार्म हाउस में 2 फरवरी को सुबह 10 बजे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला जाएगा और कीर्तन होगा। अंतिम अरदास दोपहर 12:30 से 2 बजे तक गुरुद्वारा मॉडल टाउन में होगी। पारिवारिक सदस्य गुरसेवक सिंह, कुलविंदर कौर, अमरजोत सिंह कालड़ा, गुनवीन कौर, दुपिंदर सिंह, सिमरप्रीत सिंह, गुरजोत सिंह, मनकीरत कौर, हरलीन कौर, गगनदीप कौर चावला, रमिंदर सिंह चावला, गुरमहक कौर से प्रमुख शख्सियतों ने संवेदना व्यक्त की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *