वार्षिक समारोह . उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

जालंधर | सीटी पब्लिक स्कूल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पढ़ाई, खेल और अन्य गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मेयर विनीत धीर और पार्षद सौरभ सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस के साथ खेल, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को श्रेष्ठ गायक, कलाकार, वक्ता, खिलाड़ी, डांसर और तकनीशियन जैसे पुरस्कार प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा प्रस्तुति और वेस्टर्न भांगड़ा नाच ने सभी का मन मोह लिया। इस समागम के दौरान चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और मेहनत से लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर एमडी डॉ. मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर तनिका चन्नी, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर डॉ. नितिन टंडन और कैंपस डायरेक्टर डॉ. अनुराग शर्मा शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *