आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर कार्यक्रम आज

चिरमिरी | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चिरमिरी नगर द्वारा संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर युवा संगम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 18 जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर बड़ा बाजार, चिरमिरी में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभावना, अनुशासन, सामाजिक चेतना और सकारात्मक सोच का विकास करना है। आयोजकों के अनुसार युवा संगम कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसमें 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग लेंगे। इस पूरे दिन चलने वाले कार्यक्रम में युवाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए बौद्धिक सत्र, मार्गदर्शन कार्यक्रम व प्रेरणादायी विचारों की प्रस्तुति की जाएगी। इन सत्रों के माध्यम से युवाओं में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, सामाजिक दायित्व और नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा। संघ का मानना है कि सशक्त, संस्कारित और जागरूक युवा ही एक मजबूत राष्ट्र की नींव होते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, चिरमिरी नगर ने नगर के समस्त युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *