रायगढ़ में ट्रैलर की ठोकर से हाईवा चालक की मौत:वाहन में फंसे चालक को निकाला गया, कुंजेडबरी के पास हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। ट्रैलर के चालक ने हाईव को जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे वह हाईवा वाहन में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जशपुर जिला के दुलदुला का रहने वाला जगदेव कुमार सिंह 32 साल शनिवार की रात को हाईवा वाहन से चंद्रपुर की ओर जा रहा था। तभी कुंजेडबरी के पास सामने से आ रही ट्रैलर वाहन के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे हाईवा का चालक गंभीर रूप से घायल होकर कर केबिन में फंस गया। जिसके बाद आसपास के लोगों की काफी भीड़ मौके पर इक्ट्ठा हो गई और दोनों ओर वाहनों की जाम लगने लगी। तभी मामले की सूचना जूटमिल पुलिस को लगी। पुलिस आगे की कार्रवाई में जूटी
ऐसे में पुलिस के जवान तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से जख्मी जगदेव कुमार को किसी तरह केबिन से बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक ईलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा की प्रक्रिया शुरू की। वहीं बताया जा रहा है कि ट्रैलर वाहन का चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस मामले में अपराध कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *