एमसीबी पुलिस ने दंगा, आंदोलन से निपटने का अभ्यास किया:पुलिसकर्मियों को मॉकड्रिल में लाठीचार्ज, पानी की बौछार और गोली चलाने की दी गई ट्रेनिंग

एमसीबी जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संभावित दंगा व आंदोलन जैसी स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन ने एक मॉकड्रिल का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने स्वयं मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा लिया। इस मॉकड्रिल में जिले भर के सभी थाना प्रभारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान शामिल हुए। अभ्यास के दौरान पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और संतुलित कार्रवाई करने का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें दंगाइयों को नियंत्रित करने के विभिन्न उपायों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। मॉकड्रिल प्रैक्टिस में आंसू गैस, पानी की बौछार की ट्रेनिंग अभ्यास में आंसू गैस का प्रयोग, पानी की बौछार, लाठीचार्ज और गोली चलाने की प्रक्रिया शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने जवानों को यह भी बताया कि किस स्थिति में कौन-सा कदम उठाना आवश्यक है, ताकि जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि किसी भी आंदोलन या अप्रिय स्थिति में संयम, अनुशासन और कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी मॉकड्रिल से पुलिस बल की तैयारियों का आकलन होता है और वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। मॉकड्रिल से मनेन्द्रगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट मॉकड्रिल के सफल आयोजन से यह संदेश दिया गया कि मनेन्द्रगढ़ पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है। इस दौरान एसडीएम लिंगराज सिदार, तहसीलदार श्रुति धुर्वे, सीएसपी दीपिका मिंज, मुख्यालय डीएसपी तक्षिला टोप्पो और एसडीओपी एलेक्सियुस टोप्पो भी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *