आरएसएस ने मनाया विजयदशमी उत्सव, शस्त्र पूजन:सांगानेर महानगर की चाणक्य बस्ती में हुआ कार्यक्रम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सांगानेर महानगर की चाणक्य बस्ती सेक्टर 26 ने आदर्श विद्या मंदिर सेक्टर 26 में विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर सांगानेर महानगर के प्रचारक अभिषेक कुमार मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला और भारत की गौरवशाली परंपरा पर गर्व करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के बाद स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में घोष की थाप पर कदमताल करते हुए विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन निकाला। यह संचलन राहगीरों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा, और स्वयंसेवकों पर जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। सांगानेर महानगर संघचालक आशीष गुप्ता भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लगभग तीन किलोमीटर के क्षेत्र में लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *