आरक्षक की मां की हत्या, बदमाश सोने-नकदी लूटकर फरार:शिवपुरी में महिला को सरिया मारकर भागे, 50 हजार का सामान लूटा

शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में सोमवार रात लूट के दौरान एक महिला की हत्या कर दी गई। घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने 55 वर्षीय गुड्डी गोस्वामी पत्नी विष्णु गोस्वामी पर सरिया से हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय वह अपने कमरे में सो रही थीं और उनके पति दूसरे कमरे में थे। 50 हजार रुपए का सामान लूटकर फरार
करीब आधी रात के बाद बदमाश दीवार कूदकर घर में आए। इसी दौरान महिला की आंख खुल गई। उन्हें जागा देखकर बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी घर से मंगलसूत्र, टॉप्स, पायल, बिछुड़ी और करीब 10 हजार रुपये नगद मिलाकर लगभग 50 हजार रुपये का सामान लूटकर भाग गए। मृतका का बेटा बंटी गोस्वामी ग्वालियर के डबरा थाने में आरक्षक है। घटना की खबर मिलते ही वह गांव पहुंच गया। सुबह जब परिवार को घटना का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। करैरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी विनोद छावई ने बताया कि यह लूटपाट के दौरान की गई हत्या का मामला है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। गांव में संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और पुलिस सुराग जुटाने में लगी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *