आरक्षक ने दोस्त की पत्नी को बंधक बनाकर किया रेप:शोर सुनकर पति आया तो आरोपी हुआ फरार, शिकायत के बाद पुलिस ने हाईवे से पकड़ा

ग्वालियर देहात के घाटीगांव क्षेत्र में एक 34 वर्षीय आरक्षक ने अपने ही दोस्त की 45 वर्षीय पत्नी को घर में अकेला पाकर बंधक बनाकर रेप किया। घटना 4 दिसंबर की शाम 7 बजे की है, जब महिला का पति बाजार गया था। आरोपी मधुराज जाटव, जो दतिया पुलिस कंट्रोल रूम में पदस्थ है, वारदात के बाद मौके से भाग गया था। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर उसे हाईवे से गिरफ्तार कर लिया। कमरे में बंद कर रेप किया घाटीगांव के आदिवासी बहुल इलाके में रहने वाली 45 वर्षीय महिला अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती है। 4 दिसंबर की शाम उसका पति काम से बाजार गया था। उसी दौरान नयापुरा जामना रोड, भिंड निवासी मधुराज जाटव (34), जो महिला के पति का जान-पहचान वाला है और वर्तमान में दतिया कंट्रोल रूम में आरक्षक के रूप में तैनात है, उनके घर पहुंचा। पहचान होने पर महिला ने उसे अंदर बैठाया और खाना परोसा। इसी दौरान आरोपी ने अचानक महिला का हाथ पकड़कर उसे कमरे में खींच लिया। विरोध करने पर धमकाया और कमरे में बंद कर रेप किया। महिला के शोर मचाने पर उसी समय उसका पति घर पहुंच गया। आरोपी उसे धक्का देकर भाग निकला। पति पहुंचा, आरोपी फरार हुआ पीड़िता और उसके पति ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। दंपती तुरंत घाटीगांव थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। हाईवे से हुई गिरफ्तारी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी मधुराज की तलाश शुरू की। वह अपने घर से भी गायब था। संभावित ठिकानों पर तलाश के दौरान पुलिस को वह हाईवे पर मिला, जहां से उसे गिरफ्तार कर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसडीओपी शेखर दुबे ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी आरक्षक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया गया और उससे घटना को लेकर पूछताछ जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *