झाबुआ के थांदला में श्री सावलिया सेठ मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम के भव्य मंदिर का भूमि पूजन शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। बोली लगाने के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत भूमि पूजन कार्यक्रम की शुरुआत बोली लगाने के साथ हुई। इसमें थांदला नगर के जगदीश भाई प्रजापत ने प्रथम बोली लगाई, जबकि द्वितीय बोली लीला बाई राठौड़ की रही। दोनों जजमानों ने आपसी सहमति से एक साथ भूमि पूजन करने का निर्णय लिया। उन्होंने एक-दूसरे को नाराज न करते हुए, एकता का परिचय दिया। दो भक्तों ने मिलकर उतारी बाबा की आरती दोनों ने मिलकर भूमि पूजन किया और बाबा की आरती भी उतारी। इस निर्णय ने उपस्थित भक्तों को प्रभावित किया और यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में नगर से बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। मंदिर के पुजारी बिट्टू भट्ट ने सभी भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में, गवली समाज नवयुवक मंडल ने सभी उपस्थित भक्तों का आभार व्यक्त किया। मंडल ने समिति को निरंतर सहयोग करते रहने की अपील की है, ताकि भविष्य के धार्मिक कार्यक्रम बेहतर ढंग से आयोजित किए जा सकें।


