आरटीओ चालन व फाइनेंस कंपनी के ईएमआई का झांसा देकर ठगनेवाले दो िगरफ्तार किया

भास्कर न्यूज | गिरिडीह आरटीओ चालान और लोन का ईएमआई बकाया होने का झांसा देकर ठगनेवाले दो अपराधियों को साइबर पुलिस ने िगरफ्तार िकया है। साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया शनिवार को सूचना िमली िक बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महदईया और शहरपुरा गांव के आस-पास साइबर अपराधी फोन के जरिए लोगों को ठग रहे हैं। इसके बाद एसपी डॉ. बिमल कुमार ने साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में तत्काल छापेमारी दल का गठन किया। टीम ने महदईया में छापेमारी कर दो साइबर अपराधियों को ठगी करते गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 मोबाइल और 5 सिम कार्ड जब्त किए। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंकज कुमार मंडल (28) और राजेंद्र कुमार उर्फ राजू अंसारी (25) के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आरटीओ चालान और फाइनेंस कंपनी के ईएमआई बकाया के नाम पर लोगों को फर्जी फाइल भेजते थे। इसके बाद चालान और इएमआई का बकाया जमा करने का दबाव बनाते थे। पंकज कुमार मंडल पहले भी गिरिडीह साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 37/023 और 29/04 में जेल जा चुका है, जबकि राजेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर पर छत्तीसगढ़ रायपुर थाना में ऑनलाइन शिकायत दर्ज है। छापेमारी दल में साइबर थाना प्रभारी रामेश्वर भगत, पुनित गौतम, गुंजन कुमार, संजय मुखियार और अन्य साइबर थाना के पुलिस बल शामिल थे। इस तरह लोगों को शिकार बनाते थे साइबर अपराधाी साइबर अपराधी पहले ऐसे लोगों की पहचान करते थे, जिनके वाहन पर किसी फाइनेंस कंपनी का लोन या ईएमआई बकाया होता था। इसके लिए वे अलग‑अलग माध्यमों से मोबाइल नंबर जुटाते थे। इसके बाद वे खुद को आरटीओ या फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी बताकर संबंधित व्यक्ति को मैसेज भेजते थे। मैसेज में वाहन चालान बकाया होने या ईएमआई जमा नहीं होने की बात लिखी जाती थी जल्द भुगतान नहीं करने पर वाहन जब्त करने या कानूनी कार्रवाई की धमकी दी जाती थी। इसी मैसेज के साथ एक एपीके फाइल भेजी जाती थी, जिसे आरटीओ चालान या फाइनेंस ऐप बताया जाता था। जैसे ही पीड़ित उस एपीके फाइल को मोबाइल में डाउनलोड करता, उसके फोन का नियंत्रण अपराधियों के पास चला जाता था। अपराधी मोबाइल में मौजूद बैंकिंग जानकारी, ओटीपी व अन्य डाटा हासिल कर खाते से पैसे उड़ा लेते थे। संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत साइबर थाना को दें : एसपी एसपी डॉ. बिमल कुमार ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की जानकारी तुरंत साइबर थाना को दें। कहा िक साइबर थाना ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगले कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि भविष्य में ऐसे ठगी के मामलों पर रोक लगाई जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *