भास्कर न्यूज | गिरिडीह मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को टावर चौक पर एकदिवसीय उपवास एवं प्रतीकात्मक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज केंद्र की सत्ता में बैठे लोगों ने पहले महात्मा गांधी को शारीरिक रूप से मिटाया और जब उनके विचारों को देश से नहीं मिटा पाए, तो मजदूरों के कल्याण के लिए चल रही एकमात्र रोजगार गारंटी योजना मनरेगा को कमजोर करने का काम किया। यह योजना पूरे विश्व में एक सफल उदाहरण रही है और महात्मा गांधी के नाम से संचालित थी, जिसे समाप्त करने की कोशिश करना अत्यंत घृणित कार्य है। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सोहेल अख्तर, नगर अध्यक्ष सरफराज अंसारी, छोटू रविदास, पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह, मनीष राज, सादिक अली, दिनेश विश्वकर्मा, मुकेश कुमार, मेराज अहमद, महेश प्रसाद, शुभम बरनवाल, शांति बेसरा, राजू मुनि टुडू, फूलमती देवी, धनी बस की समा देवी, बसंती सोरेन, सुनीता किसकु, कलावती देवी, सरिता देवी, गायत्री देवी, बढ़नी देवी, सुमति देवी, महामुनि देवी, हेमंती देवी, रुक्मिणी देवी, डूंगरी देवी, मनौती सोरेन, मौसमत बुधनी, जानकी देवी, विनोद टुडू, मनोज टुडू, इतवारी वर्मा, कुमार टुडू, यश सिन्हा, सानू सोरेन, पंकज सागर, बलराम यादव, समीर राज चौधरी, शमीम मुखिया, साबिर खान, नागेश्वर मंडल, योगेश्वरी महथा, अहमद राजा, नूरी जुनेद आलम, सुलेमान अख्तर, मंजूर अंसारी, निजाम अंसारी, धनंजय गोस्वामी, मोहम्मद निजामुद्दीन, एजाज अंसारी, अशोक निराला, गिरिजा प्रसाद सहित अन्य शामिल थे। मजदूरों के अधिकार का हनन हो रहा : धनंजय पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप उपवास कर प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से कांग्रेस कार्यकर्ता पंचायत स्तर पर जाकर मजदूरों को यह जानकारी देंगे कि केंद्र सरकार किस तरह ग्राम सभाओं और मजदूरों के अधिकारों का हनन कर रही है, जिसका सीधा लाभ बड़े उद्योगपतियों को पहुंचाने का काम किया जा रहा है।


