भास्कर न्यूज | गिरिडीह झामुमो जिला कार्यालय में रविवार को झामुमो के संस्थापक संरक्षक और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 83वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने की। समारोह में राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, झामुमो महासचिव महालाल सोरेन, जमुआ के पूर्व विधायक केदार हजारा, वरिष्ठ नेता प्रणव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु शामिल हुए। राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद ने कहा कि गुरुजी आजीवन अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे। जिला प्रवक्ता कृष्णमुरारी शर्मा और जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु ने भारत सरकार से गुरुजी को भारत रत्न देने की मांग की। समारोह में दिलीप मंडल, नुनूराम किस्कू, रॉकी सिंह, प्रमिला मेहरा, प्रतेश कुमार, फरदीन अहमद, राकेश कुमार सिंह, सुमित कुमार, मोनू सिंह, अभय सिंह, नूर अहमद, रामजी यादव, राकेश रंजन, मेहताब मिर्जा, हरिमोहन कंधवे, जाकिर हुसैन, सईद अख्तर, खुरशीद अनवर हादी, चांदमल मुर्मू, शब्बीर अंसारी, मजीद अंसारी, बिरजू मरांडी, तुफान, चिन्ना खान, प्रधान मुर्मू, दिलीप मुर्मू, कासिम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, भैरव वर्मा, हसनैन अली, संजय वर्मा, पवन सिंह, संजय कंधवे, आनंद मिश्रा, ज्योति सोरेन, प्रियंका कुमारी, अनामिका मुर्मू, अंजली किस्कू, चांदमुनी किस्कू, पानमुनी किस्कू, माला देवी, शांति मुर्मू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।


