आरपीएफ और सीआईबी ने दुकानदार को ई-टिकटों की कालाबाजारी करते पकड़ा

ट्रेन से 8 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तार आरपीएफ रांची ने शनिवार को रांची-आरा एक्सप्रेस ट्रेन से 8 बोतल शराब के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम अक्षय कुमार और रोहतास बिहार का निवासी बताया। वह कोच नंबर S-2 में बर्थ नंबर 74 पर बैठा था। आरपीएफ फ्लाइंग टीम रांची के एएसआई रवि शेखर ने शराब को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कीमत 6400 रुपए है। रांची | रेल मंडल रांची में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर टिकट की कालाबाजारी के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। रविवार को रेलवे ई-टिकटों की अवैध दलाली के संबंध में मिले ‘प्रबल’ डेटा इनपुट के आधार पर सीआईबी रांची और आरपीएफ लोहरदगा के निरीक्षक अरविंद कुमार की एक संयुक्त टीम ने थाना चान्हो को सूचित कर मदनी नेट वर्ल्ड नामक दुकान पर छापेमारी की। यह दुकान चान्हो में है। दुकान में मौजूद व्यक्ति ने खुद को दुकान का मालिक गाजी सलाउद्दीन बताया। पूछताछ में दुकानदार ने अवैध ई- टिकटों की कुल कीमत 30,500 रुपए बताई। दुकानदार द्वारा निजी लाभ के लिए व्यक्तिगत यूजर आईडी का प्रयोग किया जा रहा था। जुर्म कबूलने पर आरपीएफ अधिनियम की धारा 143 के तहत एएसआई संदीप कुमार गुप्ता ने उपरोक्त ई-टिकट सहित अन्य सामग्री जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और जब्त संपत्ति को आरपीएफ लोहरदगा साथ ले गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *