लुधियाना में ट्रक ड्राइवर को बंधक बना पीटा:हाथ पांव बांध सुनसान जगह पर फेंका,गाड़ी लूट हुए फरार,21 दिन बाद हुई FIR दर्ज

पंजाब के लुधियाना में ट्रक में सो रहे ट्रक ड्राईवर को अज्ञात बदमाशों ने बंधन बना पीटा। उसके हाथ-पांव बांध बंधक बना अपने साथ ले गए। लुटेरों ने उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया। बदमाश अपने साथ ट्रक और उसमे लादा लाखों का स्टील चुरा फरार हो गए। पुलिस ने वारदात के 21 दिन बाद पर्चा दर्ज किया है। वहीं ट्रक ड्राईवर को बंधक बनाने और ट्रक ले जाने वाले तीन लोगों के चेहरे भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं जिनकी पुलिस जांच में जुट गी है। 23 दिसंबर 2024 की रात की है वारदात
ट्रक मालिक हरगुन कुमार ने बताया कि उसका ट्रक ड्राईवर मंगल सिंह जोकि 23 दिसंबर 2024 की रात को हीरो स्टील फेक्ट्री के बाहर ट्रक खड़ा कर उसके अंदर सो रहा था। ट्रक के पीछे 20 लाख के करीब का स्टील भी लदा हुआ था जोकि उसने अगले दिन फोकल प्वाइंट फेस-4 में स्टील अनलोड करना था। उसी रात कुछ लुटेरे ड्राईवर मंगल सिंह को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। लुटेरों ने ट्रक का दरवाजा खटकटा मंगल सिंह से मांगा तंबाकू
ट्रक ड्राईवर मंगल सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 दिसंबर 2024 की रात को जब वह ट्रक के अंदर सो रहा था तो उसके पास एक व्यक्ति ने दरवाजा खटखटाया और उससे तंबाकू मांगा। जब वह उसे तंबाकू देने में व्यस्त हुआ तो इतने में दो अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और उसकी मारपीट करते जबरन ट्रक में चढ़ गए। लुटेरों ने पहले उसके हाथ-पांव बांध दिए फिर ट्रक स्टार्ट कर उसे सुनसान जगह पर ले जाकर छोड़ दिया। आलमगीर गुरुद्वारा के पास छोड़ा, बदमाश ट्रक साथ ले गए ड्राईवर मंगल सिंह के मुताबिक बदमाश उसे बंधक बना मलेरकोटला रोड पर उसे अलामगीर गुरुद्वारे के पास छोड़ फरार हो गए। ट्रक में लोड किया लाखों का स्टील भी साथ ले गए। पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद हुए बदमाशों के चेहरे-
हरगुन कुमार ने बताया कि जहां वारदात हुई वहीं सामने ही पेट्रोल पंप है जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के चेहरे साफ दिख रहे हैं और पुलिस को उनके चेहरों की फोटो भी दे दी है। 21 दिन बाद पर्चा, पुलिस करती रही बार-बार टालमटोल-
हरगुन कुमार ने आरोप लगाया की वारदात 23 दिसंबर 2024 की रात की है और उसी समय पुलिस को सूचित किया गया लेकिन पुलिस पर्चा दर्ज कर कारवाई करने में टालमटोल करती रही। बार-बार वह थाने के चक्कर काटते रहे लेकिन पुलिस ने 21 दिन बाद जाकर मामला दर्ज किया। उन्होंने दोषियों को पकड़ने की मांग की। पुलिस जल्द आरोपियों को पकड लेगी-
मामले की जांच कर रहे थानेदार बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस दोषियों को पकड लेगी। थानेदार ने काटा फोन
वारदात के 21 दिन बाद पर्चा क्यों, जब भास्कर ने थानेदार से इस बात का सवाल किया की आखिर 21 दिन बाद पर्चा क्यों दर्ज किया तो थानेदार ने कहा कि मामला मेरे ध्यान में नही है की बात कहते तुरंत फोन काट दिया और बाद में फोन रिसीव नहीं किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *