राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने अगले साल यानी वर्ष 2025 में करवाई जाने वाली भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी किया है। इसके तहत अगले साल 31 अलग-अलग पदों और विभागों में की जाने वाली भर्ती के लिए 162 परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। इसकी शुरूआत 19 जनवरी से होगी, जिसमें असिस्टेंट प्रोसेक्यूशन ऑफिसर (प्री) के लिए एग्जाम होगा। वहीं आरएएस और अधीनस्थ सेवाओं (आरएएस) के लिए प्री-एग्जमा 2 फरवरी को करवाया जाएगा। आरपीएससी से जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके इसे देखते हुए ये कलेंडर जारी किया है। वहीं मौजूदा वर्ष में कई परीक्षार्थियों को कुछ परीक्षाओं की तैयारियां करने का समय नहीं मिला, इसे देखते हुए 10 भर्ती परीक्षाओं की पूर्व में प्रस्तावित दिनांक में संशोधन और 7 अन्य भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित परीक्षा तिथि को सम्मिलित करते हुए आगामी साल का कलेंडर जारी किया है। जुलाई में सबसे ज्यादा एग्जाम अगले वर्ष सबसे ज्यादा प्रतियोगी परीक्षाएं जुलाई महीने में करवाई जाएगी। इस महीने में कुल 7 विभागों की परीक्षाएं करवाना प्रस्तावित किया है। वहीं मई माह में 7 परीक्षाएं आयोजित करवाई जाएगी। ये रहेगा परीक्षा का शेड्यूल


