बादलों ने बढ़ाया न्यूनतम तापमान:मावठ के बाद अधिकतम पारे के आई कमी, कोहरे का असर नहीं

चित्तौड़गढ़ में इस सीजन के पहले मावठ के बाद अधिकतम तापमान में जहां कमी आई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार को 2 एमएम बारिश हुई थी। रात को कहीं-कहीं पर घना कोहरा देखा गया है लेकिन शनिवार सुबह कोहरे का कोई भी असर नहीं है। हालांकि शनिवार को भी आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में आज भी बारिश हो सकती है। डबल डिजिट तक पहुंचा न्यूनतम तापमान राजस्थान में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से सर्दी के मौसम में भी बारिश हो रही है। चित्तौड़गढ़ में शुक्रवार को इस सीजन की पहली बारिश हुई। लेकिन लगातार आसमान में बादल छाए होने के कारण टेंपरेचर में न्यूनतम बढ़ोतरी होती जा रही है। अधिकतम तापमान में कमी तो आई है लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार के अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की कमी आने के बाद 22.7 डिग्री टेंपरेचर दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चित्तौड़गढ़ शहर में दो एमएम बारिश हुई है। शुक्रवार रात को कहीं-कहीं घना कोहरा देखा गया है जबकि शनिवार को कोहरे का कोई असर नहीं है। बादलों के छटने के बाद न्यूनतम टेंपरेचर में आएगी कमी मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को भी आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को भी बारिश हो सकती है। बारिश का असर खत्म होने के बाद कोहरे का असर देखा जाएगा। फिलहाल मौसम साफ होने में कुछ दिन और लगा सकते हैं। बादलों के छटने ही न्यूनतम पारे में गिरावट दर्ज होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *