आरबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक जरूरतमंद लोगों को बिना रिप्लेस के ब्लड देकर जान बचाने का काम कर रही है। इतना ही नहीं 5 जिलों को भी ब्लड भेजकर दूसरे जिलों के लोगों का भी ध्यान रख रही है। पूरी साल में ब्लड बैंक ने 74 रक्तदान शिविरों का आयोजन किया, जिसमें 5261 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। जनवरी माह में अबतक 520 यूनिट ब्लड 5 जिलों में भेजा गया, जिसमें अलवर 70, कोटा 300, जयपुर 50, अजमेर 50 व भीलवाड़ा 50 यूनिट भेजा गया। असल में पिछले माह 15 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्म दिवस व राज्य सरकार के एक साल के कार्यकाल के पूरा होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में जिला प्रशासन ने स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए थे। इस एक ही दिन 15 दिसंबर 2023 को भरतपुर एवं डीग जिले में 12 जगह स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिनमें भरतपुर में 938 व डीग में 512 यूनिट सहित कुल 1450 यूनिट ब्लड एकत्रित हुआ। इतनी मात्रा में ब्लड एकत्रित होने की वजह से आरबीएम ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. प्रवीण धाकड ने बताया कि आईबीएम व जनाना अस्पताल ही नहीं, जिलेभर के अन्य सरकारी अस्पतालों में भी ब्लड उपलब्ध कराने से बिना रिप्लेस के मरीजों को ब्लड दिया जा रहा है। इन सभी अस्पतालों में अबतक 764 यूनिट ब्लड भेजा जा चुका है। अब बचा है 467 यूनिट ब्लड आरबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक में अब 467 यूनिट बचा है। इसमें ए पॉजिटिव 61, बी पॉजिटिव 138, ओ पॉजिटिव 214, एबी पॉजिटिव 27, ए नेगेटिव 6, बी नेगेटिव 12, ओ नेगेटिव 8 व एबी नेगेटिव 01 यूनिट बचा है। कुल 467 यूनिट में से कब कितनी यूनिट की है एक्सपायर डेट…
– 268 यूनिट की एक्सपायरी 26 जनवरी 2025 है।
– 199 यूनिट की एक्सपायरी 05 फरवरी 2025 है। जानिए… पिछले साल कितनी यूनिट आया ब्लड
जनवरी 2023 के 6 शिविरों में 746, फरवरी के 2 में 45, मार्च के 3 में 139, अप्रैल के 4 में 220, मई के 5 में 470, जून के 4 में 766, जुलाई के 2 में 79, अगस्त के 2 में 178, सितंबर के 10 में 412, अक्टूबर के 10 में 216, नवंबर के 6 में 213, दिसंबर के 20 में 1777 यूनिट ब्लड सहित कुल 74 रक्तदान शिविरों में 5261 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। 1700 यूनिट स्टॉक पर दिया बिना रिप्लेस ब्लड: डॉ. भदोरिया “आरबीएम अस्पताल की ब्लड बैंक की क्षमता 2 हजार यूनिट की है, जिसमें 15 दिसंबर को 1700 यूनिट ब्लड स्टॉक होने के बाद पर्याप्त ब्लड होने की वजह से बिना रिप्लेस के मरीजों को ब्लड दिया जा रहा है। ब्लड एक्सपायर न हो, इसका भी ध्यान रखा जा रहा है और इस वजह से अलवर, कोटा, जयपुर, अजमेर व भीलवाड़ा जिलों के लिए भी ब्लड भेजा गया है।”
-डॉ. नगेन्द्र भदौरिया, चिकित्सा अधीक्षक, आरबीएम अस्पताल


