राजस्थान की करीब हजार किलाेमीटर लंबी पश्चिमी सरहद की सुरक्षा काे लेकर बीएसएफ का ऑपरेशन सर्द हवा 22 जनवरी से शुरू हाेगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस ऑपरेशन के दाैरान नफरी दाेगुनी कर चाैकसी बढ़ा दी जाएगी। फ्रंटियर स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड और या आग उगलती गर्मी, हर साल दाेनाें ही माैसम में ऑपरेशन अलर्ट चलाया जाता है, जिसे सर्द हवा या गर्म हवा भी कहते हैं। यूं ताे बाॅर्डर पर बीएसएफ हमेशा ही अलर्ट माेड पर रहती है, लेकिन ऑपरेशन के दाैरान नफरी दाे गुना कर दी जाती है। वर्तमान में बाॅर्डर पर न्यूनतम पारा 2 से 4 डिग्री के बीच का अहसास करवा रहा है। ऐसे में मुख्यालय से जवान और अधिकारी भी सीमा चाैकियाें पर रहेंगे। हर पांच साै मीटर के दायरे में दाे जवान तैनात किए जाएंगे। जीराे लाइन तक पेट्राेलिंग हाेगी। इस दाैरान हथियार, तारबंदी, बंकर और सीमा चाैकियाें की मेंटिनेंस का काम भी युद्ध स्तर पर हाेगा। पाकिस्तान से ड्राेन द्वारा हेराेइन और हथियाराें की तस्करी काे राेकना बीएसएफ के लिए चुनाैती बना हुआ है। इसे राेकना संभव नहीं है, लेकिन भारतीय तस्कराें काे पकड़ना मुश्किल नहीं है। इसके लिए रणनीतिक तरीके अपनाने की तैयारी की जा रही है। ऑपरेशन सर्द हवा के दाैरान सबसे ज्यादा फाेकस तस्कराें पर रहेगा। तस्करी की वारदाताें में लिप्त रहे खाजूवाला, अनूपगढ़ और श्रीगंगानगर क्षेत्र के तस्कराें की गतिविधियाें पर नजर रखी जाएगी। गाैरतलब है कि पिछले साल राजस्थान फ्रंटियर एरिया में 250 कराेड़ की हेराेइन तस्करी पकड़ी गई थी। पाकिस्तान से 20 बार ड्राेन आए और कुल 50 किलाे हेराेइन गिरा कर लाैट गए। हाल ही में अनूपगढ़ सीमा पर मेड इन यूएस लिखी पिस्टलें बरामद हुई है, जाे पाक ने ड्राेन से गिराई थीं। बाॅर्डर से 20 किमी दायरे में शाम 6 बजे बाद मूवमेंट बंद सीमावर्ती क्षेत्र में भारत-पाक सीमा से 10 से 20 किलाेमीटर तक के दायरे में शाम काे छह बजे के बाद ग्रामीणाें का मूवमेंट बंद रहेगा। नाके बढ़ाए जाएंगे। चाैराहाें पर पूरी रात नाकाबंदी रहेगी। ग्राम रक्षक समितियाें काे एक्टिव किया जा रहा है। गांवों में संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत नजदीक के पुलिस थाने या बीएसएफ काे सूचना देने काे कहा गया है। सर्विलांस नेटवर्क काे मजबूत किया
बाॅर्डर एरिया में बीएसएफ ने सर्विलांस नेटवर्क काे मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ग्रामीणाें से संपर्क और पुलिस से समन्वय पर भी जाेर दिया जा रहा है। बीएसएफ सामान्य शाखा के अधिकारियाें काे खास ताैर से इस काम में लगाया गया है। बीकानेर सेक्टर डीआईजी ने पिछले दिनाें बाॅर्डर एरिया का दाैरा कर हालात का जायजा लिया। खेताें में एंटी ड्राेन सिस्टम तैनात
बाॅर्डर पार से हेराेइन और हथियाराें की तस्करी की घटनाओं काे देखते हुए तारबंदी से पांच किमी दूर खेताें में माउंटेड व्हीकल एंटी ड्राेन सिस्टम तैनात किए जा रहे हैं। इंसास राइफलाें से लैस पांच जवानाें की नाइट राइडर टीम एंटी ड्राेन सिस्टम काे लेकर पूरी रात खेताें में पेट्राेलिंग करेगी। पाकिस्तान से आने वाले ड्राेन भारतीय सीमा में छह किमी तक हेराेइन या हथियार ड्राॅप करके लाैट जाते हैं। डिलीवरी लेने के लिए तस्कर भी आस-पास ही छिपे रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए करीब दस किमी क्षेत्र में बीएसएफ के जवान बाज सी नजरें गड़ाए रहेंगे।


