आरबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के पेपर 12 फरवरी से, जिलेभर से 45 हजार+ विद्यार्थी शामिल होंगे

कक्षा 10 : 12 फरवरी को अंग्रेजी, 14 को व्यावसायिक शिक्षा, 17 को सामाजिक विज्ञान, 19 को हिंदी, 21 को विज्ञान, 24 को गणित, 26 को संस्कृत प्रथम प्रश्न पत्र 27 को तृतीय भाषा तथा 28 फ़रवरी को संस्कृत द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। कक्षा 12 : 12 फरवरी को मनोविज्ञान, 13 को अंग्रेजी, 14 को लोक प्रशासन, 16 को भूगोल, लेखाशास्त्र व भौतिक विज्ञान, 17 को कंप्यूटर, 18 को संस्कृत साहित्य, 19 को पर्यावरण विज्ञान, 20 को हिंदी अनिवार्य, 21 को दर्शनशास्त्र और सामान्य विज्ञान, 23 को राजनीति विज्ञान, भूविज्ञान और कृषि विज्ञान, 24 को चित्रकला, 25 को गणित, 26 को अंग्रेजी साहित्य और टंकण हिन्दी, 27 को विभिन्न वेद, दर्शन और मीमांसा संबंधी विषय, 28 को अर्थशास्त्र, शीघ्र लिपि, जीव विज्ञान और कृषि जीव विज्ञान, 4 मार्च को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि रसायन और रसायन विज्ञान, 5 को संगीत, 6 को व्यवसायिक शिक्षा, 7 को समाजशास्त्र, 9 को गृहविज्ञान, 10 को हिंदी, उर्दू, सिंधी गुजराती पंजाबी राजस्थानी आदि साहित्य व टंकण अंग्रेजी, 10 मार्च को शारीरिक शिक्षा के पेपर होंगे। भास्कर संवाददाता | श्रीगंगानगर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने शुक्रवार को वर्ष 2026 के लिए होने वाली 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी कर दी है। जिससे इस बार परीक्षा फरवरी के अंत की बजाय पेपर फरवरी मध्य से ही शुरू होकर मार्च में समाप्त हो जाएंगे। बता दें कि बोर्ड समय सारिणी के अनुसार इस वर्ष उच्च माध्यमिक कक्षा की परीक्षाएं मनोविज्ञान विषय के साथ 12 फरवरी को शुरू होगी। जबकि 10वीं कक्षा का पहला पेपर अंग्रेजी विषय का होगा। 10वीं व 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षा एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेशभर में गत वर्ष माध्यमिक, उच्च माध्यमिक तथा समकक्ष परीक्षाओं में 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जबकि इस वर्ष यह आंकड़ा 19.86 लाख रहा है। श्रीगंगानगर जिले में 45 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे। इस बार नया सत्र अप्रैल से शुरू करने के लिए पेपर जल्दी शुरू किए जा रहे हैं। परीक्षा के दौरान 6 दिन की छुट्‌टी रहेगी, जिनमें चार रविवार व दो छुट्‌टी होली और धुलंडी की शामिल होगी। भूपेश शर्मा, जिला समन्वयक, परीक्षा प्रकोष्ठ श्रीगंगानगर बोर्ड की समय सारणी-2026 में 10वीं कक्षा के बच्चों को सामाजिक और गणित विषयों में 2 जबकि शेष में एक दिन का अंतराल मिला है। 12वीं में अंतराल कुछ विषयों में ही है। परीक्षा के दौरान श्रेणी विशेष में 40 फीसदी से ज्यादा दिव्यांगता वाले बच्चों को प्रति पेपर 1 घंटे का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पेपर की तैयारी के लिए मॉडल पेपर और समय सारणी बोर्ड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 10वीं के सभी पेपर के अलावा 12वीं में लोक प्रशासन, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान, संस्कृत साहित्य, इतिहास, गणित, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी साहित्य, उर्दू साहित्य, सिंधी साहित्य, पंजाबी साहित्य, गुजराती साहित्य, राजस्थानी साहित्य, फारसी, समाजशास्त्र और दर्शन शास्त्र, अर्थशास्त्र, लेखाशास्त्र, व्याव सायिक अध्ययन और गणित के साथ ही हिंदी व अंग्रेजी अनिवार्य के पेपर होंगे। 56 अंक वाले के पेपर वाले विषय : कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, गृह विज्ञान, मनोविज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, इनफोर् ेटिक्स प्रैक्टिसेज, रसायन विज्ञान, भौतिक, जीव विज्ञान, कृषि जीव व कृषि रसायन विज्ञान।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *