रांची विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर भूगोल विभाग में मंगलवार को समारोह का आयोजन कर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो रहे डॉ. उमेश चंद्रनाथ तिवारी को फेयरवेल दिया गया। उन्होंने आरयू के विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में लगभग तीन दशक से अधिक समय तक अकादमिक सेवा दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. तिवारी ने भूगोल विषय को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि विद्यार्थियों को विषय की व्यावहारिक समझ भी दी। इस मौके सोशल साइंस डीन डॉ. परवेज़ हसन, एचओडी डॉ. जितेंद्र शुक्ला, डॉ ज्ञान सिंह, शालिनी केरकेट्टा, डॉ. सुनील कुमार, प्सेरो. नलिनी महतो, डॉ. राजेश कुमार लाल, डॉ. अजय कुमार शर्मा, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. रवि कुमार, प्रो. श्रीकांत, प्रो. सोनिला कुमारी, जेआरएफ दीपांता डिगाज, हसीबुल अंसारी, असिता मंडल, अरविंद गुप्ता, ज्योति मिश्रा, बिंदु, सैयद सईद, जुही कुजूर, सुप्रभा समेत नन टीचिंग स्टॉफ मौजूद थे।


