झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जेयूटी), रांची के तत्वावधान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में पॉलीटेक्निक विद्यार्थियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। कैंपस में 10 जनवरी को हुए इस प्लेसमेंट ड्राइव का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। वीसी प्रो. डीके सिंह की पहल और मॉनिटरिंग में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में पॉलीटेक्निक कॉलेजों के 5वें सेमेस्टर के स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इन्हें जूनियर इंजीनियर (जेई) पद पर चयन किया गया है। अभी 23 हजार रुपए प्रति माह वेतन मिलेगा। बताते चलें कि आठ दिन पहले भी यहां 361 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था।


