महाराष्ट्र कांग्रेस के उपाध्यक्ष हिदायतुल्ला पटेल की हत्या के मामले में महाराष्ट्र पुलिस मंगलवार दोपहर रतलाम आई। हत्या की साजिश शामिल कुछ आरोपियों के रतलाम में छिपे होने की जानकारी महाराष्ट्र पुलिस को लगी। महाराष्ट्र पुलिस तस्दीक करने रतलाम के महावीर नगर में पहुंची। लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। 6 जनवरी को महाराष्ट्र के अकोला जिले की अकोट तालुक के मोहला मस्जिद में हिदायतुल्ला पटेल पर चाकू से हमला किया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में उबेद खान कालू खान उर्फ रजीक खान पटेल (22) को अकोट तालुक के पनज गांव से गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पुराने विवाद में हत्या करना बताया था। महाराष्ट्र पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हत्याकांड की साजिश में ओर भी आरोपियों के शामिल होने का शक है। इसी शंका में महाराष्ट्र पुलिस एक आरोपी के रतलाम में छिपे होने की जानकारी पर रतलाम पहुंची। महाराष्ट्र पुलिस के जवान पहले रतलाम स्टेशन रोड थाने पर पहुंची। वहां घटनाक्रम बताया। इसके बाद थाने के सब इंस्पेक्टर मुकेश सस्तिया व पुलिस बल के साथ महावीर नगर में दो मकानों पर पहुंची। लेकिन कोई भी नहीं मिला। रतलाम में गांव के रिश्तेदार का मकान पुलिस के अनुसार जो आरोपी है वह महाराष्ट्र के अकोट तालुक के रहने वाले है। उनका रिश्तेदार इमरान रतलाम में रहता है। जो कि सालों पहले अकोट तालुक से रतलाम में आकर बस गया है। महाराष्ट्र पुलिस को इमरान के घर में छिपे होने की जानकारी मिली थी। इसी आधार पर इमरान के साथ पुलिस ने उसके घर पर सर्चिंग की। निलंबित सब इंस्पेक्टर का ड्रायवर रह चुका है इमरान रतलाम पुलिस द्वारा चिकलाना में पकड़ी गई एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री से दो साल पहले सस्पेंड सब इंस्पेक्टर रउफ खान का पुलिस आईडी कार्ड मिला था। इसके अलावा 2 स्टार लगी वर्दी भी मिली। इसी सस्पेंड सब इंस्पेक्टर रउफ खान का इमरान पहले ड्रायवर रहा चुका है। इमरान भी महाराष्ट्र के अकोट तालुक का रहने वाला है। हालांकि वर्तमान में इमरान ऑटो चलाता है। इमरान ने भी पुलिस को बताया कि वह कई सालों पहले गांव छोड़कर रतलाम में रह रहा हूं। महाराष्ट्र पुलिस का कहना था कि हमें एक आरोपी के रतलाम में रहने वाले रिश्तेदार के यहां छिपे होने का इनपुट मिला था। इसी आधार पर उसकी तलाश करने आए है।


