आर्टिस्ट की कला देखने पहुंचे कॉलेजों स्टूडेंट्स:देशभर से आए मूर्तिकारों की कलाकृतियां डिस्पले की जा रही है

जयपुर के आकेड़ा डूंगर स्थित वर्क्स फॉर आर्टिस्ट फाउंडरी में तीसरा नेशनल सिम्पोजियम ऑन मेटल स्कल्पचर चल रहा है। शिल्पांजलि आर्ट फाउंडेशन की ओर से हो रहे इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स पहुंच रहे हैं।मंगलवार को एलन कॉलेज ऑफ डिजाइन, जयपुर के 50 स्टूडेंट्स ने विजिट की। यहां देशभर से आए मूर्तिकारों की कला को समझा। कलाकारों से बातचीत कर उनकी तकनीकों को जाना। पद्मश्री राजेंद्र टिकू ने बताया- यह आयोजन पूरी तरह गैर-व्यावसायिक है। कलाकारों को हर सुविधा निशुल्क दी जा रही है। जो कलाकृतियां बनाई जा रही हैं, वे बेची नहीं जाएंगी। इन्हें आमजन के लिए प्रदर्शित किया जाएगा।फाउंडेशन की अध्यक्ष अंजली पंडित ने बताया कि इस बार सीमा कोहली, विभा गहलोत्रा, दीपाली दरोज, गणेश गोहिन, मनीषा पारीख और डी. राजशेखरन नैयर ने डेमो तैयार किए हैं। इन्हें मेटल में ढालकर संग्राहलय में रखा जाएगा। सिम्पोजियम के संयोजक सन्नी पंडित ने बताया- अब तक आईसीजी कॉलेज और एलन कॉलेज ऑफ डिजाइन के 60 स्टूडेंट्स विजिट कर चुके हैं। वे कला की बारीकियां सीख रहे हैं। मूर्तिकार राजकुमार पंडित ने बताया- जल्द ही फाइन आर्ट स्टूडेंट्स के लिए वर्कशॉप होगी। इससे उन्हें मूर्तिकला को करीब से समझने का मौका मिलेगा।आर्टिस्ट डी. राजशेखरन नैयर ने बताया- इस आयोजन से कलाकारों को नई तकनीकों को सीखने का अवसर मिल रहा है। आपसी संवाद से उनकी कला को नए आयाम मिल रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *