आर्मी-ट्रेनिंग ले चुका था महिला-टीचर की हत्या करने वाला बॉयफ्रेंड:5 महीने तक पुलिस को छकाता रहा; उदयपुर में ट्रक से पकड़ा

स्कूल जाने के लिए बस का इन्तजार कर रही महिला टीचर की हत्या करने वाला एक्स बॉयफ्रेंड पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने इंटेलिजेंस की मदद से उसे हत्या के 5 महीने बाद उदयपुर से अरेस्ट किया है। चौंकाने वाली बात है कि आरोपी प्राइवेट एकेडमी से आर्मी ज्वाइन करने की ट्रेनिंग भी ले चुका था। ऐसे में वह 5 महीने तक पुलिस से बचता रहा। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर उसे उदयपुर में एक ट्रक से गिरफ्तार कर लाया गया। मामला बांसवाड़ा के कलिंजरा थाना इलाके का है। ​एसपी सुधीर जोशी ने बताया- 1 जुलाई को बस स्टैंड पर सरकारी टीचर लीला ताबियार (36) की तलवार से दिनदहाड़े हत्या करने के मामले में महिपाल भगोरा (25) को उदयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से मामले को लेकर पूछताछ जारी है। अब 4 तस्वीरों में समझिए पूरा मामला एकेडमी से आर्मी की ट्रेनिंग ले चुका महिपाल कलिंजरा थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया- आरोपी महिपाल को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने लंबे समय से उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। वह लगातार ठिकाने बदल रहा था, इसलिए कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। SHO ने बताया- महिपाल आर्मी में भर्ती होने के लिए किसी प्राइवेट एकेडमी से ट्रेनिंग भी ले चुका है। इसी ट्रेनिंग के चलते वह काफी शातिर भी है, यही कारण था कि वह इतने लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने में सफल रहा। महिपाल फरारी के दौरान ड्राइवर का काम करने लगा था। पुलिस ने उसे उदयपुर में एक ट्रक से पकड़ा है। वारदात के बाद आरोपी की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसके बाद वह पैदल ही जंगलों की तरफ भाग गया था। इसके बाद अब उदयपुर से पकड़ा गया है। 2 साल पहले भी कर चुका था हमला घटना के वक्त लीला के परिजनों ने बताया था कि महिपाल ने आपसी विवाद के चलते 23 अगस्त 2023 को भी लीला पर तलवार से हमला किया था। तब गंभीर हालत में लीला को गुजरात रेफर किया गया था। लीला की करीब 8 साल पहले मंडेला पड़ा गांव में शादी हुई थी। उसका तलाक हो गया था। इसके बाद लीला ने आरोपी महिपाल से रिश्ता जोड़ किया था। महिपाल से नहीं बनती थी 2023 में सरकारी नौकरी मिलने के बाद लीला की महिपाल से बनती नहीं थी। 2 साल पहले हुए हमले के बाद राजीनामा कर लीला ने महिपाल को छुड़वाया भी था। इस बार महिपाल ने उसकी जान ले ली। लीला ताबियार (36) कलिंजरा के सज्जनगढ़ ब्लॉक के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल छाया महुडी में कार्यरत थीं। वे संस्कृत विषय में सेकेंड ग्रेड टीचर थीं। लीला की हत्या से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… पूर्व-बॉयफ्रेंड ने सरकारी महिला टीचर का तलवार से किया मर्डर:बस स्टैंड पर किया हमला; भागते वक्त आरोपी की कार पेड़ से भिड़ी प्रेमिका टीचर की हत्या से पहले शूट किए वीडियो:हत्यारा बोला- मैंने उसे पढ़ाया, नौकरी लगते ही धोखा दिया, मां को भी मारना चाहता था सरकारी टीचर को ब्लैकमेल कर पैसे मांगता था पूर्व बॉयफ्रेंड:भाई बोला-धमकी दी थी जेल से नहीं छुड़ाया तो मार डालूंगा, डरकर लिया था केस वापस​​​​​​​

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *