आर्मी हवलदार का बैग ऑटो में छूटा:सागर में सीसीटीवी कैमरों से मिला वाहन; जवान को वापस लौटाई अमानत

सागर में ऑटो में सफर कर रहे आर्मी हवलदार का बैग ऑटो में छूट गया। बैग में कीमती सामान था। वह घर पहुंचे और बैग नहीं मिला तो उन्होंने खोजबीन की। पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने बैग की तलाश शुरू की। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। फुटेज में ऑटो नजर आया। जिसके आधार पर उसे तलाशा और बैग मिल गया। जिसे आर्मी हवलदार को वापस लौटा दिया गया। दरसअल, रविवार को आर्मी हवलदार हरिसिंह पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वे शनिवार को दोपहर करीब 3 बजे तीन बत्ती कटरा से मकरोनिया जाने के लिए ऑटो में सवार हुए थे। जहां उतरते समय उनका कीमती सामान से भरा बैग ऑटो में छूट गया। बैग में आर्मी फंक्शन के लिए आवश्यक दो ब्लेजर भी रखे थे। उक्त सामग्री तत्काल बनवाना संभव नहीं होने से वह परेशान थे। मामला सामने आते ही उप निरीक्षक आरकेएस चौहान ने कंट्रोल रूम में तैनात महिला प्रधान आरक्षक रेखा रजक को सीसीटीवी फुटेज की जांच के लिए लगाया। कैमरों के माध्यम से पीड़ित को सरस्वती स्पोर्ट्स के पास ऑटो में बैठते हुए चिन्हित किया गया। जिसके बाद अन्य कैमरों के फुटेज देखे। ऑटो का रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त कर ऑटो मालिक का पता लगाया गया। ऑटो मालिक के निवास पर मोतीनगर थाना के आरक्षक पवन को भेजा गया। ऑटो को सामान सहित पुलिस कंट्रोल रूम बुलवाया गया। ऑटो में देखा तो आर्मी हवलदार हरिसिंह का बैग पूरे सामान के साथ सुरक्षित रखा था। जिसे आर्मी हवलदार को लौटाया दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *