जयपुर | चंबल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय दोस्ताना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग आर्यन स्पोर्ट्स ने शकुंतला पालीवाल एकेडमी को 52 रनों से हराकर जीत दर्ज की है। मैन अॉफ द मैच रोहन नागर (106) के शतक और शुभम वैष्णव (75) और वर्धमान शर्मा (67) की अर्धशतकीय पारियों से आर्यन स्पोर्ट्स टीम ने 45 ओवर में 6 विकेट पर 331 रन बनाए। कुशाग्र ओझा ने 2 विकेट लिए है। वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए शकुंतला पालीवाल टीम वरुण (65) और कुशाग्र ओझा (62) के अर्धशतकों से 42 ओवर में 279 रन ही बना सकी। नितिन गुप्ता ने चार और अंकित शर्मा ने 2 विकेट लिए।


