जयपुर| भारतीय विद्या भवन विद्याश्रम प्रताप नगर में बुधवार को वार्षिक खेलकूद समारोह बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में ओलंपियन शगुन चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सीनियर कैटेगरी में सोमेश बालोत को बेस्ट एथलीट बॉय व हर्षल गर्ग को बेस्ट एथलीट गर्ल एवं जूनियर कैटेगरी में अक्षत प्रताप सिन्हा व जयश्री परिहार को बेस्ट एथलीट बॉय व गर्ल घोषित किया गया। सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी अहिंसा सदन ने प्राप्त की। यह जानकारी प्रिंसिपल अजयश्री शर्मा ने दी।


