आर्य बाल विद्या मंदिर स्कूल में साइबर क्राइम के बारे में विद्यार्थियों को बताया

भीलवाड़ा | आर्य बाल विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में चरित्र एवं संस्कार निर्माण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रधानाध्यापक बाल मुकुंद डिडवानिया ने बताया कि प्रधान विजय शर्मा के निर्देशन में आर्य वीर दल, दयानंद मार्ग, आर्य समाज, भीलवाड़ा द्वारा चरित्र एवं संस्कार निर्माण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को साइबर क्राइम पुलिस के अधिकारी सीआई गणेशा राम, साइबर एक्सपर्ट अंकित, जितेन्द्र, राजेश द्वारा बच्चों को साइबर क्राइम के बारे में बताया गया। बच्चों को बताया कि आजकल सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, जीमेल, वाट्सएप आदि से किस प्रकार फ्रॉड किया जाता है। साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *