भीलवाड़ा | भीलवाड़ा में तेजाजी चौक निवासी अर्जुन डागर ने बिहार लोक सेवा आयोग के विद्यालय अध्यापक परीक्षा में संगीत विषय की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिता शिव चरण डागर और माता मंजू देवी के पुत्र अर्जुन डागर बिहार के पूर्वी चम्पारण के रक्सौल ब्लॉक में गत एक वर्ष से संगीत व्याख्याता के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने व्याख्याता के रूप में कार्य करते हुए कड़ी मेहनत और लगन के साथ तैयारी करते हुई मनचाहा जिला प्राप्त करने के लिए फिर से इस साल परीक्षा दी। जिसका परिणाम गुरुवार को घोषित किया गया, जिसमें अर्जुन डागर ने पूरे बिहार में पीजीटी संगीत विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।


