भीलवाड़ा | राजकोट, गुजरात में 28 दिसंबर 2024 से 5 जनवरी 2025 तक आयोजित होने जा रहे 25वें राष्ट्रीय कथा शिविर में राजस्थान के 100 युवा भाग लेंगे। एनएसओ जिला अध्यक्ष अभिजीत आचार्य ने बताया कि इस शिविर में भीलवाड़ा जिले से 4 युवा भी भागीदार होंगे। इनमें पलक टाक, भव्यराज सिंह राव, तनिशा, प्रियांशी स्वर्णकार शामिल हुए। राज्य सचिव हेमेंद्र पालड़िया ने इन युवाओं को शिविर के लिए रवाना किया और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में कथा एवं संस्कृतिपूर्ण विचारों को बढ़ावा देना है, जिससे वे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें। इस आयोजन के बारे में पलड़िया ने कहा कि यह शिविर हमारे युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। समाज में सकारात्मक बदलाव के प्रति युवाओं की प्रतिबद्धता और उत्साह देखने को मिल रहा है और इस शिविर से उन्हें न केवल व्यक्तिगत विकास का अवसर मिलेगा, बल्कि सामूहिक जीवन में योगदान देने की प्रेरणा भी मिलेगी।


