अमृतसर | आर्य समाज बाजार श्रद्धानंद में कार्यकारी अध्यक्ष डा. पवन कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। इस अवसर पर उन्होनें साथियों सहित राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सलामी दी। उन्होंने कहा कि आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने देश की तरक्की के लिए आर्य समाज के योगदान को भी सराहा। इस मौके पर महामंत्री पवन टंडन, बलराज जूली, विद्यासागर आदि उपस्थित थे।


