अमृतसर | कला जगत के कलाकार और शिक्षाविद् डॉ. बलदेव गंभीर का 26 जनवरी को निधन हो गया। वे केटी कला म्यूजियम (कौसा ट्रस्ट) के संस्थापक ट्रस्टी और बीबीके डीएवी कॉलेज के ललित कला विभाग के पूर्व अध्यक्ष थे। केटी कला म्यूजियम के निदेशक ब्रजेश जॉली और सचिव राजेश रैना ने शोक व्यक्त करते कहा कि डॉ. गंभीर एक उत्कृष्ट कलाकार होने के साथ-साथ एक विनम्र और प्रेरणादायक मार्गदर्शक थे। कौसा ट्रस्ट के बोर्ड ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कला शिक्षा के प्रति उनका समर्पण सदैव अविस्मरणीय रहेगा।


