रानी मां गाइदिन्ल्यू का जन्मोत्सव नारी शक्ति दिवस के रूप में मनाया

भास्कर न्यूज | अमृतसर वनवासी कल्याण आश्रम पंजाब के कार्यकर्ताओं द्वारा पद्म भूषण अमर बलिदानी रानी मां गाइदिन्ल्यू का जन्मदिन मनाया गया। यह कार्यक्रम प्रांत महिला कार्य पालक डाली भाटिया के निवास स्थान पर संपन्न हुआ, जिसकी शुरुआत प्रांत उपाध्यक्ष राकेश शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। कार्यक्रम के दौरान संगठन मंत्र और देशभक्ति के गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। वक्ताओं ने रानी मां के देश के प्रति समर्पण, अटूट निष्ठा और अंग्रेजों के विरुद्ध उनके ऐतिहासिक संघर्ष पर प्रकाश डाला। उनके अमूल्य योगदान और अतुलनीय बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रानी मां का जीवन त्याग की प्रतिमूर्ति है। इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष निगन अग्रवाल, कमलेश खुराना, अनिल भाटिया, डाली भाटिया, नीरज सेठ, मीनू बाली, सुमन भरद्वाज, मीणा सचदेवा, रश्मि बैहल, मोनिका श्रीधर, रुचि महाजन, श्रुति कपूर, सिम्मी खुराना, सोनिया मली और शशि बजाज सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *