आर्य समाज मंदिर में माघ माह के उपलक्ष्य में यज्ञ और पाठ किया

जालंधर | आर्य समाज मंदिर शहीद भगत सिंह नगर में माघ माह के उपलक्ष्य में विशेष यज्ञ करवाया गया। इसके मुख्य यजमान रजत दुग्गल, पूनम दुग्गल, अमन आर्य, नूर आर्य थे। उन्होंने परिवार सहित उपस्थित होकर वेद मंत्रों से यज्ञ किया। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य यादवेन्द्र ऊधमपुर ने सम्पन्न करवाया। इसके उपरांत तानिया शर्मा व अनिल कोहली ने प्रार्थना करवाई और आचार्य यादविंदर व रवि पौडवाल ने भजन सुनाए। मुख्य वक्ता मनहर अरोड़ा ने कहा कि जो कुछ ब्रह्मांड में है, वही हमारे शरीर में भी विद्यमान है। आर्य समाज के प्रधान रणजीत आर्य ने कहा कि माघ मास का यज्ञ पर यजमान पद को सुशोभित होते हैं। वे सौभाग्यशाली हैं, जो नित्य यज्ञ करते हैं। मंच का संचालन महामंत्री हर्ष लखनपाल ने किया। इस अवसर पर ईश्वर चंद्र रामपाल, अश्विनी डोगरा, हजारी लाल शर्मा, विजय चावला, सुरिंदर खन्ना, ओम प्रकाश मेहता, चौ. हरि चंद, सुभाष आर्य, राजीव शर्मा, अनिल कोहली, सच्चिदानंद सिंह, सुनीता रानी, अनु आर्या, अशोक टंडन, चिराग दुग्गल, भूपेंद्र उपाध्याय, नलिनी उपाध्याय, अमरनाथ आर्य, केदारनाथ शर्मा, पवन महाजन मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *